फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand: important items will now available on Ration shops

Uttarakhand Lockdown: अब न हों परेशान, राशन की दुकानों पर भी मिलेगा सभी जरूरी सामान

Fri, 27 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Mar 2020 02:30 AM IST
सार

  • सरकार ने गेहूं, चावल के अलावा अन्य सामान बेचने की दी छूट

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: important items will now available on Ration shops
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को गेहूं, चावल के अलावा अन्य सभी जरूरी सामान भी मिलेगा। सरकार ने राशन दुकानों पर साबुन, टूथपेस्ट, सरसों व रिफाइंड तेल, आयोडीन नमक, चाय पत्ती समेत ओआरएस, सेनेटरी नैपकिन बेचने की छूट दी है। शासन ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सचिव खाद्य एवं आपूर्ति सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश में सस्ते गल्ले की दुकानों पर नियंत्रित मूल्य की वस्तुएं गेहूं, चावल, दाल, चीनी, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल, साफ्ट कोक पर बेचने की व्यवस्था है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण प्रदेश के सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोगों को आवश्यक जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार के आदेश के बाद प्रदेश भर में 9200 सस्ते गल्ले की दुकानों पर 23 लाख परिवारों को सस्ता राशन के अलावा पैक्ड आटा, खाद्य तेल, नमक, चाय पत्ती, मसाला, साबुन, टूथपेस्ट, माचिस, मोमबत्ती, सैनिटाइजर, मास्क, ओआरएस, सेनेटरी नैपकिन समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम स्तर के अधिकारी को बनाया जाएगा नोडल अफसर
सस्ते गल्ले की दुकानों पर सस्ता राशन के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर नामित किया जाएगा। इस कार्य के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

सामान की डोर स्टेप डिलीवरी
वरिष्ठ, असहाय नागरिकों और बीमार व्यक्तियों की सुविधा के लिए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी करने के आदेश दिए गए हैं। घर तक सामान पहुंचाने के लिए परिवहन में आने वाले खर्चे का निर्धारण करने के लिए जिलाधिकारी स्वतंत्र होंगे। पूर्ति निरीक्षकों की ओर से सस्ता राशन विक्रेताओं के मोबाइल नंबर डोर स्टेप डिलीवरी के लिए प्रसारित किए जाएंगे।

लॉकडाउन का सख्ती से कराएं अनुपालन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ वार्ता की। सीएम ने मैदानी जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और देहरादून में अधिक ध्यान देने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में सुबह सात से दस बजे के बीच दी जा रही ढील में भीड़ उमड़ रही है, जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो रहा है। लोग बेवजह भी घरों से निकल रहे हैं, इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से कहा कि केवल जरूरी सामान लेने के लिए ही लोगों को घरों से बाहर निकलने दें।

प्रशासन लोगों को समझाए कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी और जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव से राजधानी में लॉकडाउन से पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे। जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाए जाएं।

होम डिलीवरी से मिलेगा राशन
जिला प्रशासन को शहरी क्षेत्रों में राशन की घरों पर सप्लाई की व्यवस्था भी बनानी होगी। इसके लिए राशन की दुकानों के साथ संपर्क साधा जाएगा। फोन नंबर जारी किए जाएंगे, जिन पर कॉल कर राशन की लिस्ट दी जा सकती है। डिलीवरी ब्वॉय राशन घर छोड़कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed