फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liver transplant clinic service started in Rishikesh Aiims know the day and time of OPD

Rishikesh Aiims: एम्स में शुरू हुई लीवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक सेवा, जानिए ओपीडी का दिन और समय

Wed, 03 Jan 2024 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

एम्स के मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओर से शुरू की गई ओपीडी में लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता वाले रोगियों को परामर्श दिया जाएगा।

विज्ञापन
Liver transplant clinic service started in Rishikesh Aiims know the day and time of OPD
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के परामर्श के लिए एम्स में लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक सेवा शुरू हो गई। लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक की ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी।

विज्ञापन


गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. रोहित गुप्ता ने बताया कि एम्स में भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डाॅ. निर्झर राकेश ने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी में संबंधित रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन कर लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक परामर्श, प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन और पोस्ट-ट्रांसप्लांट प्रबंधन के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 97 नशा मुक्ति केंद्रों ने कराया पंजीकरण, समय सीमा खत्म, अब परखे जाएंगे मानसिक स्वास्थ्य के मानक
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष अक्तूबर माह में मिली थी अनुमति
रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (रोट्टो) ने पिछले वर्ष अक्तूबर में एम्स का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद रोट्टो ने लिवर ट्रांसप्लांट की अनुमति थी। रोट्टो सरकारी संस्था है जो मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 मानव अंगों को अलग करने और इनके भंडारण के लिए विभिन्न नियम निर्धारित करता है। भविष्य में एम्स लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला उत्तराखंड का पहला चिकित्सा संस्थान होगा।

अभी तक किडनी और कार्निया ट्रांसप्लांट की है सुविधा
एम्स ऋषिकेश में अभी तक किडनी और कार्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा है। रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन ने आठ जनवरी 2021 को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति एम्स को दी थी। तब से एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक दो किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। वहीं, 20 अगस्त 2019 को उत्तराखंड स्वास्थ्य निदेशालय से एम्स प्रशासन को कार्निया ट्रांसप्लांट की अनुमति मिली थी। अब एम्स में लिवर भी ट्रांसप्लांट होगा।

इन दिनों में चलती ये ओपीडी
एम्स में पेट रोग से संबंधित समस्या वाले रोगियों के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की ओपीडी संचालित होती है। जबकि प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती है। वहीं, बृहस्पतिवार को फैटी लिवर क्लीनिक संचालित होता है। सभी ओपीडी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed