फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   little child died in shatabdi express.

शताब्दी में मां की गोद में मासूम ने तोड़ा दम

Fri, 16 Jan 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, देहरादून Updated Fri, 16 Jan 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
little child died in shatabdi express.

नई दिल्ली के एम्स में एक साल की बेटी के दिल की सर्जरी कराकर शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से देहरादून लौट रही मां के हाथों में ही इस मासूम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से सदमे में आई मां भी बेहोश हो गई।

विज्ञापन


सुबह दस बजे जब यह ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अफसरों की टीम ने मां बेटी और दादी को कोच से उतारा। बेसुध हालत में ही महिला को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देहरादून के छितरवाला रायवाला देहरादून निवासी सुभाष कुमार की पत्नी 27 वर्षीय महिला वंदना और उसकी सास लक्ष्मी देवी दिल्ली से एक साल की मासूम अग्रिमा के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से आ रही थीं। नई दिल्ली स्थित एम्स में बच्ची के दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की धड़कन बंद होते ही मां हुई बेहोश

little child died in shatabdi express.

मुजफ्फरनगर से कुछ आगे निकलते ही अग्रिमा की तबियत बिगड़ने लगी। कुछ ही समय में चलती ट्रेन में मासूम ने मां की गोद में दम तोड़ दिया। बेटी के दिल की धड़कन बंद होते ही वंदना ट्रेन में ही बेहोश हो गई।

सास और अन्य यात्रियों ने उसे संभाला। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने के बाद सूचना मिलने पर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शताब्दी एक्सप्रेस से मृत बेटी, बेसुध मां और दादी को नीचे उतरवाया।

कुछ देर बाद वंदना को गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। शाम तक वह बेहोश रही। जीआरपी के एसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि अस्पताल में मां की हालत पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed