{"_id":"6842cb78211515d7410615b9","slug":"liquor-smuggling-possibility-under-guise-of-passenger-vehicles-during-tourist-season-excise-department-alert-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पर्यटन सीजन में यात्री वाहनों की आड़ में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका, आबकारी विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पर्यटन सीजन में यात्री वाहनों की आड़ में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका, आबकारी विभाग अलर्ट
Fri, 06 Jun 2025 06:07 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:07 PM IST
सार
पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर शराब तस्करी की कोशिशें बढ़ सकती हैं। ऐसे में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
बैठक (प्रतीकात्मक )
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पर्यटन सीजन में यात्री वाहनों की आड़ में शराब तस्करी बढ़ने की आशंका से आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। स्पष्ट निर्देश है कि पर्यटकों की भीड़ में अवैध शराब नहीं आनी चाहिए। आबकारी विभाग की टीमें बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच अनिवार्य तौर पर करेंगी।
विज्ञापन
इस संबंध में आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने राज्य के सभी चेक पोस्ट पर सघन जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर शराब तस्करी की कोशिशें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून में हरक सिंह और हरीश रावत के बीच छिड़ी फिर जुबानी जंग, दिल्ली में दिखाई दिए संग
विज्ञापन
तस्करों की नकेल कसने के लिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत के जिला आबकारी अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।