फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard pair hoop two youth in kaladhungi

उत्तराखंडः गुलदार के जोड़े ने जंगल में युवकों को घेरा

Fri, 17 Feb 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कालाढूंगी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कालाढूंगी Updated Fri, 17 Feb 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
leopard pair hoop two youth in kaladhungi
leopard - फोटो : amar ujala

नैनीताल जिले में कालाढूंगी से सटे जंगल में गुलदार के जोड़े ने दो युवकों को घेर लिया। जैसे-तैसे कर दोनों युवकों ने अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


शुक्रवार को कालाढूंगी आबादी से सटे निहाल के जंगल में चारा-पत्ती बीनने गए मकसूद और अख्तर को गुलदार के एक जोड़े ने घेर लिया। 

युवकों ने पेड़ पर चढ़ कर जान बचाई। गुलदार का जोड़ा करीब एक घंटे तक पेड़ की जड़ पर बैठा रहा।

लोगों की भीड़ देखकर भागा गुलदार का जोड़ा

leopard pair hoop two youth in kaladhungi
leopard

वहीं युवकों के साथ गए बुजुर्ग मजीद ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पेड़ पर चढ़े मकसूद ने अपने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना पर बस्ती के लोग निजी वाहनों में भर कर जंगल की ओर दौड़ पड़े। वन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वाहन व लोगों का शोरशराबा सुन गुलदार का जोड़ा मौके से भाग निकला।

मकसूद के साथी अख्तर ने बताया गुलदार का जोड़ा देख उनकी जान पर बन आई थी। वापस लौटने पर बस्ती के पास लोगों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed