{"_id":"58ab0a634f1c1b0753b2340e","slug":"leopard-kills-little-girl-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरीः छह साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरीः छह साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया गुलदार
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Mon, 20 Feb 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी में जाखणीधार ब्लाक ढुंगमंदार पट्टी के कस्तल गांव में गुलदार ने एक बालिका को निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि बालिका दुकान से सामान लेकर जैसे ही घर के आंगन में पहुंची तो घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका पर हमला कर दिया। और पांच सौ मीटर दूर झडियों ले जाकर कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गुलदार के हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। सोमवार सायं करीब साढ़े छह बजे कस्तल गांव के स्व. धर्म सिंह बगियाल की पुत्री रेनुका (06) पास की दुकान से सामान लेकर घर के आंगन पर पहुंची।
विज्ञापन
तब तक वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने बालिका पर हमला कर दिया और उसे पांच सौ मीटर तक घसिट कर ले गए। इनते में परिजनों के शोर माचाने ने गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भनक लगते ही गुलदार मौके से भाग गया। लेकिन बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने शव को कब्जा में लेकर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गुलदार गांव के आसपास देखा गया था। साथ ही पड़ोसी गांव मंदार में भी कई पशुओं को शिकार बना चुका है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। बावजूद वन विभाग ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की कोई भी कोशिश नहीं की।
गुलदार की दहशत से पूरे गांव में लोग सहमे हुए हैं। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, पूर्व सदस्य रतन सिंह रावत, प्रधान मोहन लाल समेत कई ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए के पिंजरा लगाने और पीड़ित परिजन को मुआवजा देने की मांग की।
गुलदार ने खच्चर को मार डाला
अगस्त्यमुनि (ब्यूरो)। नाकोट गांव निवासी परमेंद्र सिंह रावत के खच्चर को गुलदार ने मार दिया। पीड़ित ने घटना के बारे में वन विभाग को सूचना दे दी है। पीड़ित ने बताया कि बेडूबगड़ के निकट खच्चर घास चुग रहा था, लेकिन शाम तक खच्चर के नहीं लौटने पर खोजबीन की गई।
सोमवार को खच्चर कस्बे से कुछ दूर जंगल में मृत मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पंचनामा भरा। कहा कि जिस तरह से खच्चर के पीठ और गले को नोंचा गया है, उससे लग रहा है कि दो गुलदारों ने एक साथ हमला किया है। रिपोर्ट रेंज कार्यालय को भेज दी गई है।
टोला गांव में गुलदार का आतंक
ऋषिकेश में यमकेश्वर ब्लॉक के टोला गांव में गुलदार की आमद से दहशत है। बीते दो सप्ताह से गांव में लगातार गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार को भी गुलदार ने गांव के विशाल के घर में बंधी बकरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या मारने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ज्यादा लोग पशुपालन पर ही निर्भर हैं। दो सप्ताह से गुलदार एक के बाद एक मवेशियों को अपना निवाला बनाता जा रहा है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन विभाग पिंजरा तक नहीं लगा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि गुलदार को जल्द ही पकड़ा या मारा नहीं जाता तो वह विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। लालढांग रेंज के अधिकारी रमेशचंद्र कुकरेती ने बताया कि गुलदार मारने के आदेश नहीं हैं, मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। उच्चाधिकारियों के जो भी निर्देश होंगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।