फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard killed child in pauri.

गुलदार का शिकार बना मासूम, घर के पास मिला अधखाया शव

Fri, 05 Feb 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
leopard killed child in pauri.

पौड़ी के कफोलस्यूं पट्टी के सरक्याणा वल्ला गांव में सात वर्षीय बालक को गुलदार ने मार डाला। वह अपनी मां के साथ घर से सौ मीटर दूर गाय लेने के लिए गया था। घटना के 15 घंटे के बाद बालक का अधखाया शव गांव से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। गांव में शिकारी दल तैनात करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया।

विज्ञापन


कल्जीखाल ब्लाक के सरक्याणा वल्ला गांव निवासी नरेंद्र रावत का सात वर्षीय पुत्र सुमित अपनी मां के साथ बुधवार शाम को करीब पांच बजे घर से करीब सौ मीटर दूर बंजर खेतों में गाय लेने गया था। बाद में मां लक्ष्मी देवी ने उसे घर भेज दिया। शाम को करीब साढे़ छह बजे जब लक्ष्मी घर आई तो पता चला सुमित घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने सुमित को तलाशना शुरू किया। वन और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। रात में सुमित की चप्पल और पैजामा तो रास्ते से कुछ दूर पड़े मिले, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। काफी तलाशने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह साढे़ आठ बजे सुमित का अधखाया शव घर से करीब दो सौ मीटर नीचे झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारी जॉय करेंगे आदमखोर का खात्मा

leopard killed child in pauri.

गुलदार ने शव के निचले हिस्से को पूरी तरह खाया हुआ था। शव मिलने के काफी देर बाद भी प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बाद में पहुंचे तहसीलदार आशीष घिल्डियाल और रेंजर केसी थपलियाल को भी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, चंद्रमोहन सिंह, दिनेश सिंह ने डीएफओ को बुलाने की मांग की। करीब 12 बजे डीएफओ रमेश चंद्र और एसडीओ सुबोध काला के पहुंचने के बाद भी लोग नहीं माने।

उनका कहना था कि गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने और गांव में शिकारी दल तैनात होने के बाद ही वह शव को उठाने  देंगे। डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार आदमखोर घोषित हो गया है। शिकारी जॉय हुकिल को मौके पर भेजा जा रहा है।

पीड़ित परिवार को दिया नब्बे हजार का चेक

leopard killed child in pauri.

राजस्व विभाग के अधिकारियों पीड़ित परिवार के घर सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को मुआवजे की पहली किश्त के रूप में नब्बे हजार का चेक दिया गया। ग्रामीणों ने गुलदार के हाथों जान गंवा चुके बच्चे के पिता को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

कहा कि मृतक का पिता नरेंद्र रावत मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा है। इस घटना ने उसे बुरी तरह झकझोर दिया है। आर्थिक हालत खराब होने के बाद भी उसका बीपीएल कार्ड तक नहीं बना है।

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था सुमित
गुलदार के हमले में जान गंवा चुका सुमित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार सुमित प्राथमिक विद्यालय ध्यूली बिष्ट में कक्षा एक में पढ़ता था। उसका भाई समीर करीब पांच साल और बहन सोमन तीन साल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed