{"_id":"285cd84fb077995e2994fbf98c01ec85","slug":"leopard-killed-a-child-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने मार डाला
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
Updated Mon, 27 Oct 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के मासौं तल्ला गांव में आंगन में खेल रहे दस वर्षीय बालक को गुलदार ने निवाला बना दिया। बालक का शव घर से कुछ दूर झाड़ी में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ी में मिला शव
पौड़ी शहर से कोई सात किमी दूर मासौं तल्ला गांव में रविवार को साढ़े छह बजे नेपाल निवासी दस वर्षीय आनंद बहादुर पुत्र करन बहादुर अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान गुलदार उसे आंगन से उठाकर ले गया।
विज्ञापन
आनंद बहादुर के परिजनों के शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तलाश करने पर आनंद बहादुर का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर झाड़ी में मिला।
पौड़ी के एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। डीएफओ राजमणि पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन