फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard cub dead body found in mussoorie

उत्तराखंड: मसूरी में मृत मिला गुलदार के शावक का शव, एक हफ्ते के अंदर पांच की पहले ही हो चुकी मौत

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub dead body found in mussoorie
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के मसूरी में वॉइस गर्ल्स स्कूल के पास सोमवार सुबह गुलदार के एक शावक का शव मिला। शावक के शव को देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


शावक का शव मिलने से वन विभाग इसलिए हैरान है क्योंकि पिछले करीब एक हफ्ते के अंदर तीन गुलदार और दो शावक की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। वहीं दो दिन पहले मसूरी व उसके पास दो शावकों के शव मिले थे। 

विज्ञापन

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व में ड्रोन कैमरों से निगरानी

टाइगर रिजर्व के निदेशकों और प्रभागीय वनाधिकरियों को दिन रात गश्त कराने के साथ ही शिकारियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी वन प्रभागों व संरक्षित वन क्षेत्रों से बाहर रहने वाले गुलदारों की भी निगरानी के लिए कहा गया है।

वन संरक्षक व राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि गुलदारों की मौतों को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में पकड़े गए शिकारियों से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। निदेशक राहुल ने बताया कि रात गश्त करने के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एटीवी पर सवार वन कर्मी संवेदनशील इलाकों में दिन रात गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed