फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard attacks on women In Tehri Forest referred to higher center in critical Condition

Tehri News: घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Mon, 20 Jan 2025 06:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2025 06:11 PM IST
सार

Uttarakhand Leopard News: महिला घास लेने जंगल गई थी। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।  

विज्ञापन
Leopard attacks on women In Tehri Forest referred to higher center in critical Condition
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता मे गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंजू देवी(32) पत्नी रविंद्र राणा जंगल घास लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला के साथ घास लेने गई अन्य महिलाओं ने हल्ला कर किसी तरह महिला को गुलदार के चंगुल से बचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


Haridwar: चीनी मांझे की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गर्दन पर हुए गहरे घाव, लगे 42 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन महिला को लेकर सीएचएसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया।  डाक्टर हर्ष वर्मा ने बताया महिला का सिर, मुंह और शरीर कई जगह गुलदार के नाखून से जख्मी हुआ है। नाजुक स्थिति को देखते हुए मिहला को रेफर किया गया है। 

वहीं, विधायक नेगी महिला से मिले। महिला की हालत गंभीर देखते हुए वन विभाग को महिला के इलाज के लिए तत्काल सहायता देने निर्देश दिए। वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कहा कि महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed