फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Boy returning from work gets entangled in Chinese manjha got 42 stitches on neck

Haridwar: चीनी मांझे की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गर्दन पर हुए गहरे घाव, लगे 42 टांके

Mon, 20 Jan 2025 04:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

युवक इब्राहिमपुर में एक स्टोन क्रशर पर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है। वह अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया।

विज्ञापन
Haridwar News Boy returning from work gets entangled in Chinese manjha got 42 stitches on neck
चीनी मांझे की चपेट में आया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी में पतंगबाजी में चीनी मांझे का प्रयोग बंद होने नाम नहीं ले रहा। लगातार लोग चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हो रहे हैं। श्यामपुर में भी एक युवक काम से लौटते वक्त चीनी मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके गले पर गहरे घाव हो गए। युवक को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की गर्दन में 42 टांके आए हैं।  

विज्ञापन


VIDEO : नेशनल गेम्स की मशाल पहुंची हरिद्वार, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुमित(20) इब्राहिमपुर में एक स्टोन क्रशर पर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है। वह अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। जिससे उसकी गर्दन पर गहरे घाव हो गए। वहीं, मामला सामना आने के बाद अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मांझे से कार का बोनट हुआ क्षतिग्रस्त

चीनी मांझे में रोक के बावजूद भी धर्मनगरी में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। पतंगबाज भी चीनी मांझे के प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को चलती कार में अचानक चीनी मांझा आ गया। मांझे से कार के बाेनट को नुकसान पहुंचा। वहीं, मांझा निकालते समय चालक का हाथ कट गया।  देहरादून के नीरज कौशिक रविवार को हरिद्वार आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे ऋषिकुल के पास पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक चीनी मांझा आ गया है। उन्होंने बताया कि मांझे से कार के बोनट को नुकसान हुआ है, जिसे ठीक करना पड़ेगा। उन्हाेंने बताया कि ड्राइवर मांझा हटाने लगा तो उसका हाथ में भी कट लग गया। गनीमत रही की  दोपहिया वाहन चालक नहीं आया।

पहले ही सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। अगर कहीं कोई चीनी मांझा बेचा जा रहा है तो वहां छापामार मारकर उसे जब्त किया जाएगा। संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

चीनी मांझे पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी अगर कोई चीनी मांझा बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-कर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed