फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   leopard attack on police team

गुलदार ने किया हमला तो 'दुम दबाकर' भागी पुलिस

Mon, 09 Jun 2014 08:12 PM IST
अमर उजाला, धनौरी
अमर उजाला, धनौरी Updated Mon, 09 Jun 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on police team

उत्तराखंड के औरंगाबाद गांव में ग्रामीणों पर हमला करने के बाद अब धनौरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक है। गुलदार ने शनिवार को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमले का प्रयास किया। गाड़ी के शीशे बंद होने से गुलदार किसी पुलिसकर्मी पर हमला नहीं कर पाया।

विज्ञापन


धनौरी चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि वह शनिवार देर रात एक बजे गश्त करके वापस चौकी जा रहे थे तो चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर सड़क के किनारे पड़ा गुलदार एकदम उनकी कार की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


दौड़ते हुए गुलदार ने उनकी कार पर हमला करने के उद्देश्य से झपटा मारा। लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण वह आक्रमण नहीं कर पाया।

पेट्रोलिंग करने को कहा गया है

leopard attack on police team

उन्होंने बताया कि रविवार को रुड़की के उपखंड अधिकारी को भी गुलदार के पुलिस की गाड़ी पर झपटा मारने की शिकायत से अवगत करा दिया गया है उधर क्षेत्र में गुलदार के सक्रिय होने के बाद वन विभाग को भी क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

उधर गांव में ही एक रविवार रात साढे़ आठ बजे गुलदार हैंडपंप के पास पडे़ कुत्ते को अपना निवाला बना दिया।

स्थानीय ग्रामीण सोमपाल, रामनाथ, संजय, गौतम, समर बहादुर ने बताया कि धनौरी सिंचाई विभाग की कालोनी में करीब दो माह से गुलदार का आतंक जारी है। लेकिन वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के इंतजाम नहीं किये जा रहे हैं।

कोटा मुरादनगर में भी दिखा गुलदार

leopard attack on police team

रविवार को कोटा मुरादनगर निवासी लोकेश अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान वह कुछ देर के लिए खेत में बने मचान पर आराम करने लगा।

करीब एक घंटे बाद उसकी आंखे खुली तो खेत में उसे एक मादा गुलदार और उसके दो बच्चे दिखे। लोकेश के हो हल्ला करने के बाद गुलदार अपने बच्चों सहित पास के ही जंगल में छिप गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने के कारण गुलदार राजाजी नेशनल पार्क के जंगल से पानी की तलाश में गांवों की ओर आ रहे हैं। उधर संपर्क करने पर क्षेत्रीय वन बीट अधिकारी पंकज शर्मा का कहना है कि गांव में रात्रि गश्त की जा रही है।

विज्ञापन

घायलों को दिया मुआवजा

leopard attack on police team

दो जून को औरंगाबाद गांव में गुलदार के हमले में घायल हुए लोगों को वन विभाग की ओर से रविवार को मुआवजे के चैक वितरित किया।

रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और वन बीट अधिकारी आशुतोष निगम की ओर से घायलों व उनके आश्रितों को चैक वितरित किये गये।

गंभीर रूप से घायल ताहर सिंह व मंगती देवी के परिजनों को पचास-पचास हजार व साधारण घायल मुन्ना, दीपक और संजीव को 15 हजार रुपये के चैक वितरित किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed