{"_id":"58a324c74f1c1b110dd841fb","slug":"leopard-attack-on-kid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवालाः मासूम पर झपटा गुलदार, लोगों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवालाः मासूम पर झपटा गुलदार, लोगों ने खदेड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरकलां की मोतीचूर बस्ती में गुलदार सोमवार शाम एक बच्चे पर झपट पड़ा, लेकिन पीछे आ रहे लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ दिया। गुलदार की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
हरिपुरकलां की मोतीचूर बस्ती निवासी नवाबदीन का बेटा मोमिन (12) सोमवार सांय छह बजे पास की एक दुकान पर गया था। वापस घर लौटते समय एक गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा, लेकिन पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचा दिया। इससे गुलदार भाग गया, लेकिन रात को फिर से गुलदार गांव के आसपास आ धमका। जोर-जोर से आवाज कर वह इधर-उधर घूमता रहा। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई माह से गुलदार सक्रिय है।
विज्ञापन
पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार का कहना है कि मोतीचूर बस्ती राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार रेंज के सीमा के बीच में पड़ती है। इस कारण वन विभाग के अधिकारी इस क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं करते हैं। यदि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा नहीं गया तो वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
मोतीचूर के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि आजकल फील्ड कर्मचारियों की कुछ कमी है। गश्त सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से की जा रही है। मोतीचूर बस्ती और आसपास के क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने पर गश्त बढ़ाई जाएगी।