फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Leopard attack Attack an old man and killed him

दिन दहाड़े गांव में घूम रहे गुलदार ने वृद्ध को बनाया निवाला, शव की हालत देख मच गई चीख पुकार

Fri, 25 May 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली Updated Fri, 25 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack Attack an old man and killed him
leopard shimla

चौबट्टाखाल तहसील मुख्यालय के नजदीक संदरई गांव में शुक्रवार दोपहर को गुलदार ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। हमले में वृद्ध की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है। गुलदार के डर से लोग घरों में दुबके हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। चौबट्टाखाल के तहसीलदार केसी पंत ने बताया कि सुंदरई (कोलखंडी) निवासी वीरेंद्र कुमार (67) पुत्र कृपाराम शुक्रवार दिन के करीब 12 बजे चौबट्टाखाल से अपने गांव पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन


 

Leopard attack Attack an old man and killed him

इस बीच पैदल रास्ते के घात लगाकर छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए पौड़ी भेज दिया।  

गुलदार के हमले में मृतक वीरेंद्र कुमार की मौत पर क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह रावत आदि ने शोक जताया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अभिलंब मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed