फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Legal action against illegal madrasa Madrasa Board starts helpline Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: अवैध मदरसे पर कानूनी कार्रवाई, मदरसा बोर्ड ने शुरू की हेल्पलाइन

Tue, 08 Oct 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Oct 2024 01:37 PM IST
सार

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि यदि किसी अन्य मदरसे में, चाहे यह उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हो या नहीं, शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
Legal action against illegal madrasa Madrasa Board starts helpline Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के निर्देश पर रुद्रपुर में संचालित एक अवैध मदरसे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने रुद्रपुर के मदरसे में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बीती 24 अगस्त को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के पश्चात अवैध मदरसे के मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।कासमी ने कहा कि यदि किसी अन्य मदरसे में, चाहे यह उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हो या नहीं, शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी मदरसा अधिकारियों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने और शैक्षिक मानकों को बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: उत्तराखंड में सभी प्रमुख सेवाओं से परस्पर जुड़ा होगा यूसीसी पोर्टल, तुरंत होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन की निगरानी बोर्ड करेगा

अध्यक्ष कासमी ने बताया कि राज्य के सभी मदरसों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मदरसा हेल्पलाइन शुरू की है। 9927741686 नंबर पर व्हाट्सएप की कोई भी शिकायत कर सकता है। इसकी निगरानी अध्यक्ष कार्यालय से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed