उत्तराखंड में भी खाकी को चाहिए छुट्टी, गरमा सकता है मुद्दा
यूपी की अखिलेश सरकार ने चुनाव से ठीक पहले पुलिस को बड़ा तोहफा दिया है। पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग लंबे समय से शासन में लंबित थी। यूपी के सीएम अखिलेश यादव की छुट्टी की घोषणा के बाद उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों में भी हलचल होना स्वाभाविक है।
पुलिसकर्मी करते रहे हैं साप्ताहिक छुट्टी का मुद्दा
पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप के जरिये यूपी सरकार की घोषणा की जानकारी दी। सूबे के पुलिसकर्मी भी दूसरे सरकारी महकमों की तरह साप्ताहिक अवकाश की मांग करते आ रहे हैं। राजधानी में पुलिसकर्मियों को एक छुट्टी देने के लिए एसपी सिटी अजय सिंह ने एक प्रस्ताव भी तैयार किया था, लेकिन वह फाइलों में दब गया।
माना जा रहा है कि नए सिरे से यह मुद्दा उछल सकता है। उत्तराखंड में भी यूपी के साथ चुनाव होने हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी यूपी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।