फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   launching of MOM

मंगलयान की सफल लांचिग में उत्तराखंड का हाथ

Sun, 28 Sep 2014 03:56 PM IST
मनीष राठी / अमर उजाला, हरिद्वार
मनीष राठी / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 28 Sep 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
launching of MOM

देश के महत्वाकांक्षी मिशन ‘माम’ के पूरा होने के पीछे उत्तराखंड के नायाब टैलेंट का हाथ है। जी हां, उत्तराखंड के चार युवा वैज्ञानिकों की दिनरात की मेहनत भी इस सफल लांचिग में शामिल है।

विज्ञापन


यह वैज्ञानिक मंगलयान को लांच करने वाले जीएसएलवी राकेट बनाने वाली टीम का हिस्सा थे। मंगलयान की लांचिग के लिए यह युवा वैज्ञानिक लगातार दो दिनों तक जागते रहे।
विज्ञापन


हरिद्वार के शिवालिकनगर में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर अमित कुमार सिंह और कोटद्वार के सुनील कैंथोला 2006 से बतौर वैज्ञानिक इसरो में काम कर रहे हैं। बहादराबाद के तरुण जायसवाल और काशीपुर के राजेंद्र भी इसरो में वैज्ञानिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे तक लगातार जागना पड़ा

launching of MOM

इन चारों ने मिलकर मंगलयान लांच करने वाले भू-स्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) राकेट की असेंबिलिंग कर उसे तीनों चरणों के लिए तैयार किया।

अमित कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि मंगलयान भारी उपग्रह था। इसलिए उसे मंगल की कक्षा में स्थापित करने के लिए जीएसएलवी रॉकेट की जरूरत थी।

22 से 24 सितंबर तक 48 घंटे तक लगातार जागना पड़ा था। बताया कि फिलहाल उनकी टीम जीएसएलवी मार्क-3 के लांचिग की तैयारी में व्यस्त है। अगर इसका परीक्षण सफल हुआ तो भारत दुनिया के टॉप थ्री देशों में शामिल हो जाएगा।

भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में प्रवेश कराकर दुनिया भर में अपने ज्ञान और कार्यकुशलता का लोहा मनवा दिया है।

कम लागत में दुनिया को दिखाया आईना

launching of MOM

देश के विज्ञानियों ने दिखा दिया है कि काम करने की आजादी से क्या हासिल किया जा सकता है। सबसे बड़ी कामयाबी तो यही है कि दुनिया में सबसे कम लागत में यह काम करके हिंदुस्तान ने अपना कद दिखाया है। यह क्रम जारी रहना चाहिए।
- डॉ. राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक, उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद

वैज्ञानिक के रूप में यह गौरवान्वित महसूस करने का क्षण है। मंगल ग्रह के प्रक्षेपण से हिंदुस्तान अमेरिका, रूस, चीन, जापान जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। यह उपलब्धि बताती है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य बेहद रोशन है।
- डॉ. सुषमा गैरोला, वैज्ञानिक, उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed