{"_id":"65b81f80f4b737b28c0335b4","slug":"latis-calendar-will-be-distributed-in-the-assembly-brahmak-dehradun-news-c-5-1-drn1030-338844-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा में वितरित होगा लाटी का कैलेंडर, चमकेगा ब्रह्मकमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा में वितरित होगा लाटी का कैलेंडर, चमकेगा ब्रह्मकमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-विधानसभा के विशेष सत्र के लिए पर्यटन विभाग खरीदेगा कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन
आगामी विधानसभा के विशेष सत्र में युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली के कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन निशानी (सोविनियर) के तौर पर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने 200-200 कैलेंडर और लेबल पिन खरीदने की योजना बनाई है।
पांच से आठ फरवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। ऐसे में इस बार विधानसभा में कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन को निशानी के तौर दिए जाने के लिए यूटीडीबी ने तैयारी शुरू कर दी है। कंचन ने बताया, जनवरी के अंत में विभाग को कैलेंडर और लेबल पिन सौंपने हैं। मूल रूप से कोटद्वार निवासी कंचन बीते कुछ समय से अपने कार्टून के माध्यम से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराती हैं। वह पहाड़ी कार्टून, चित्रों और गुदगुदाती पंचलाइन से लोगों को अपनी बोली भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड की संस्कृति को समेटे हुए है लाटी का कैलेंडर
साल-2024 के लिए बनाया गया लाटी का कैलेंडर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को समेटे हुए है। कंचन ने बताया, कैलेंडर को बनाने के लिए उन्होंने प्रदेश में 12 महीने में होने वाले अलग-अलग त्योहारों व पर्वों पर रिसर्च किया। अपनी रिसर्च को कार्टून में बदल आकर्षक ढंग से कैलेंडर तैयार किया है। इसमें गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार में होने वाले सभी पारंपरिक त्योहारों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है लाटी कार्टून
इंस्टाग्राम पर लाटी के करीब 17 हजार फॉलोअर्स हैं। कंचन विशेष दिन पर जब भी कोई कार्टून बनाती हैं तो वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता है। हाल ही मकर संक्रांति पर बना लाटी के वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देखा।