फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide will stop from Japaneses Technic

जापानी तकनीक से रुकेगा भूस्खलन, शोध करने पहुंचेगी जापानी इंजीनियरों की टीम 

Thu, 24 May 2018 12:57 PM IST
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, नैनीताल
श्याम मिश्रा, अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 24 May 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
landslide will stop from Japaneses Technic
landslide

जिले में हो रहा भूस्खलन जापानी तकनीक से रुकेगा। भूस्खलन के कारण और बचाव पर शोध करने के लिए जापान से इंजीनियरों की टीम जिले में पहुंच रही है। टीम जिले में चिन्हित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। शोध नतीजे आने के बाद वन विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण लेने के लिए जापान जाएंगे।  

विज्ञापन


भूस्खलन की दृष्टि से जिला संवेदनशील है। भूस्खलन को रोकना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। अब इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। अगले दस दिन में जापान के इंजीनियरों के जिले में पहुंचने की उम्मीद है। टीम भूस्खलन के लिए संवेदनशील स्थानों पर शोध करेगी। पूर्व में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


भूस्खलन को रोकने का काम तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में जापानी इंजीनियर यहां आकर शोध करेंगे, दूसरे में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जापान जाकर भूस्खलन रोकने संबंधी प्रशिक्षण लेंगे। तीसरे और अंतिम चरण में कर्मचारी लौटक भूस्खलन रोकने का प्रयास करेंगे। इस शोध और प्रशिक्षण का पूरा खर्च जापान उठाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रईस होटल में भूस्खलन जारी 
नगर में रईस होटल क्षेत्र में लंबे समय से भूस्खलन जारी है। बलिया नाले में साल भर भूस्खलन होता है। कैलाखान में भी भूस्खलन होता रहता है। इसी तरह जिले में तमाम अन्य स्थानों पर भूस्खलन से जानमाल को खतरा बना रहता है।


जापान से हो चुका है करार
जापान के  साथ इसके लिए करार हो चुका है। भूस्खलन पर शोध करने के लिए जापान से इंजीनियरों की टीम जल्द जिले में आ रही है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में शोध कर रिपोर्ट तैयार करेगी और फिर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जापान जाकर प्रशिक्षण लेंगे। उम्मीद है कि जापानी तकनीक भूस्खलन रोकने में कारगर साबित होगी।
-बीजू लाल टीआर, डीएफओ नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed