{"_id":"65c4bea3b7fbac76d6046aee","slug":"landslide-in-karnaprayag-gwaldam-national-highway-near-narayanbagar-road-closed-due-to-falling-boulder-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर नारायणबगड़ के पास खिसकी चट्टान, बोल्डर गिरने से रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर नारायणबगड़ के पास खिसकी चट्टान, बोल्डर गिरने से रास्ता बंद
Thu, 08 Feb 2024 05:16 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:16 PM IST
सार
Uttarakhand Landslide News: हाईवे पर दोपहर करीब तीन बजे भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। अचानक पहाड़ी से हाईवे पर बोल्डर गिर गए।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर नारायणबगड़ के पास गुरुवार को भूस्खलन हो गया। यहां चट्टान खिसकने के कारण आए बोल्डरों से रास्ता बंद हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तिमिंलें गेर में दोपहर करीब तीन बजे भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। अचानक पहाड़ी से हाईवे पर बोल्डर गिर गए। बीआरओ ने यातायात बहाल करने के लिए सड़क पर आए बोल्डरों को जेसीबी मशीन से हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Rishikesh- Gangotri Highway: ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराया स्कूटी सवार, पहिए के नीचे आकर हुई दर्दनाक मौत
विज्ञापन
बीआरओ के अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। शाम तक यातायात के लिए हाईवे सुचारू कर दिया जाएगा।