फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Gangotri Highway Accident in Tehri Youth dies after being hit by truck

Rishikesh- Gangotri Highway: ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराया स्कूटी सवार, पहिए के नीचे आकर हुई दर्दनाक मौत

Thu, 08 Feb 2024 04:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

Rishikesh Gangotri Highway Accident: नरेंद्रनगर निवासी आशुतोष नेगी ऋषिकेश से नरेंद्रनगर जा रहा था। इस दैरान ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में वह ट्रक से टकरा गया और उसके नीचे आकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rishikesh Gangotri Highway Accident in Tehri Youth dies after being hit by truck
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक युवक की ट्रक के नीचे आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे नरेंद्र नगर थाने की प्लासड़ा चौकी के पास ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की ओर आ रहा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के वार्ड नंबर दो निवासी आशुतोष नेगी(23) पुत्र जीत सिंह नेगी अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले टायर से टकरा गई। जिससे ट्रक का अगला टायर आशुतोष नेगी के ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन


Chamoli:  कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर गैस सिलिंडर से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से सड़क पर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहां से गुजर रहे नितिन गर्ग एवं होमगार्ड राजेंद्र पुंडीर ने आशुतोष नेगी को नरेंद्रनगर श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक युवक बेरोजगार था उसने फिलहाल ही एनीमेशन का कोर्स किया था। मृतक के पिता यहां गाड़ी चालक हैं। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

घटना के बाद ट्रक संख्या uk07c ca 3334 का चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई खोजबीन से ट्रक के मालिक का पता चला और चालक को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी उसके घर रायवाला के लिए रवाना हो गए। थाना अध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद सव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed