फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide in Gaurikund three children buried under debris died bus drifted in Kotdwar Uttarakhand news

Uttarakhand: गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, मलबे में दफन तीन बच्चों में से दो की गई जान, कोटद्वार में एक की मौत

Wed, 09 Aug 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News today; पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। गौरीकुंड में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भूस्खलन से तीन बच्चे मलबे में दब गए। 

विज्ञापन
landslide in Gaurikund three children buried under debris died bus drifted in Kotdwar Uttarakhand news
गौरीकुंड में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीकुंड में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां लगभग पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते कोटद्वार के चूना महेड़ा गांव में कई घरों के मलबे में दबने की सूचना है। यहां एक की मौत की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से जान चली गई। उधर रुद्रपुर के दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। 

दूसरी तरफ बारिश ने कोटद्वार में भारी तबाही मचाई है। दुगड्डा विकासखंड के चूना महेड़ा में जबरदस्त भूस्खलन से घरों के दबने की सूचना है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यहां एक बस भी मलबे में फंस गई। पुलिस-प्रशासन की टीम लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: मनहूस सुबह...उत्तराखंड में बारिश बनी काल, मलबे में दफन हुईं जिंदगी, हर तरफ चीख-पुकार

उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed