{"_id":"64d28596fcf8cc63460a7868","slug":"kotdwar-accident-news-car-fell-into-ditch-on-gumkhal-devdali-road-four-people-died-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
Wed, 09 Aug 2023 12:06 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:06 AM IST
सार
कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए सवार थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात: मालन नदी और पनियाली नाले का दिखा विकराल रूप, घरों और आर्मी कैंप में घुसा पानी
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।