फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide in badrinath highway again

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में यात्रियों को रोका

Thu, 22 Jun 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीपलकोटी Updated Thu, 22 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
landslide in badrinath highway again
badrinath highway - फोटो : amarujala

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागल नाले के पास अवरुद्ध हो गया है, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शनों को जा रहे तीर्थयात्रियों को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम पांच बजे से पीपलकोटी क्षेत्र में भारी बारिश शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला उफनाने से हाईवे अवरुद्घ हो गया। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक ली।
विज्ञापन


हाईवे बंद होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के वाहनों को जोशीमठ और पीपलकोटी में रोक लिया गया। सड़क बंद होने से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया है। गुजरात के तीर्थयात्री भुवन भाई का कहना है कि उन्होंने जोशीमठ में होटल की एडवांस बुकिंग की थी, लेकिन हाईवे बंद होने से रात्रि विश्राम के लिए वह वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे। यात्रा का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि पागल नाले में बारिश बंद होने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू किया जाएगा। मौसम साफ होने पर तीर्थयात्रियों को 22 जून की सुबह ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने दिया जाएगा। वहीं, लामबगड़ में हाईवे चालू हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed