{"_id":"5898d8014f1c1b224a378974","slug":"lakshya-sen-and-kuhu-garg-enter-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य व कुहू ने उत्तराखंड के नाम पक्का किया दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य व कुहू ने उत्तराखंड के नाम पक्का किया दो पदक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग और लक्ष्य सेन
- फोटो : AmarUjala
सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड को पहली बार दो पदक मिलेंगे। सूबे के शटलर लक्ष्य व कुहू ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
पटना में एक से सात फरवरी तक सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने डेनियल फरीद (कर्नाटक) को 21-11, 19-21 व 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व लक्ष्य ने प्रतियोगिता में जबरदस्त उलटफेर करते हुए प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एचएस प्रणय को 15-21, 21-18 व 21-19 से पराजित किया था। मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में कुहू गर्ग ने अपने जोड़ीदार ध्रुव कपिला के साथ खेलते हुए संघर्षपूर्ण मैच में संजीत एस श्रुति केपी (केरला) की जोड़ी को 11-21, 21-18 व 3-29 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में लक्ष्य व कुहू के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी ने हर्ष प्रकट करते हुए आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दी।