फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Labours throwing Stone on police in rudrapur Tata motors campus

उत्तराखंड: टाटा मोटर्स में कर्मचारियों ने तोड़फोड़ के साथ पुलिस पर किया पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Apr 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Labours throwing Stone on police in rudrapur Tata motors campus
Tata motors

टाटा मोटर्स कंपनी में दो दिन पहले श्रमिक की मौत के बाद उपजे असंतोष ने सोमवार को उग्र रूप धारण कर लिया। गुस्साए श्रमिकों ने पथराव कर कंपनी में तोड़फोड़ की, पुलिस पर भी पथराव किया।

विज्ञापन


बवाल बढ़ने पर एसएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों को तितर-बितर कर मामला शांत कराया। स्थिति बिगड़ते देख कंपनी में काम बंद करा दिया गया है। अब कंपनी में दो मई से उत्पादन शुरू होगा।
विज्ञापन


बता दें कि टाटा मोटर्स में शनिवार को ड्यूटी के दौरान ट्रेनी ऑपरेटर संदीप कुमार की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद फैक्ट्री श्रमिक पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह ट्रेनी, नीम प्रोजेक्ट और अप्रेंटिस के श्रमिकों ने इस मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया। प्रबंधन ने श्रमिकों को मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कंपनी ने श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की, लेकिन मुआवजे की रकम पर बात अटक गई।

इसी बीच दूसरी शिफ्ट में श्रमिकों के आने से संख्या और बढ़ गई तथा प्रबंधन के खिलाफ और उग्र नारेबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने माइक से श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया तो श्रमिकों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।
 

संदीप की मौत से टाटा मोटर्स दुखी

Labours throwing Stone on police in rudrapur Tata motors campus
Tata motors

संख्या कम होने पर पुलिसकर्मियों ने कदम खींचे तो श्रमिकों ने परिसर में रखे गमले तोड़ते हुए गार्ड रूम में पथराव कर शीशे तोड़ डाले। पथराव से गार्ड रूम में रखे एलसीडी, कंप्यूटर और अन्य फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पथराव में एक कार, एक बस और एक जीप के शीशे भी टूट गए। हालात बेकाबू होने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एडीएम प्रताप शाह भारी फोर्स के साथ कंपनी पहुंचे और मामला शांत कराया।  

दो दिन पूर्व टाटा मोटर्स के श्रमिक की मौत के बाद अपनी मांगों को लेकर श्रमिक आंदोलन कर रहे थे। कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को भी मान लिया था। लेकिन, अचानक से श्रमिक अराजकता पर उतर आए और उन्होंने आपा खोकर पुलिस पर पथराव कर दिया। फोर्स को मौके पर तैनात कर मामले को शांत कराया गया है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी

संदीप की मौत से टाटा मोटर्स दुखी, स्थायी कर्मचारियों ने जारी रखा है काम
टाटा मोटर्स संदीप कुमार विश्वकर्मा की अचानक हुई मौत से दुखी है। संदीप अगस्त 2017 से इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर काम कर रहे थे। शनिवार को संदीप को कार्डियक अटैक आया था। कंपनी की नीति के अनुरूप टाटा मोटर्स की ओर से दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस मामले में कुछ अस्थायी कर्मचारी प्लांट परिसर में विरोध और मैनेजमेंट से अनुचित मांगें कर रहे हैं। कामगारों ने परिचालित प्रोडक्शन लाइन का काम आंशिक रूप से प्रभावित किया है। स्थायी कर्मचारियों ने सामान्य कार्य जारी रखा है। मैनेजमेंट इस मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
- टाटा मोटर्स के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन विंग की ओर से जारी मेल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed