फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Labourer death due to drown in pond at roorkee

रुड़की: पैर फिसलने से तालाब में गिरा काम पर जा रहा श्रमिक, डूबने से हुई मौत

Mon, 13 May 2019 06:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Labourer death due to drown in pond at roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मजदूरी करने जा रहे श्रमिक का पैर अचानक फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। वहीं, श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी बिजेंद्र (45) पुत्र बारू सिंह मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह काम पर जा रहे थे। गोलभट्ठा मार्ग स्थित तालाब के पास सड़क पर कीचड़ होने से बिजेंद्र का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। दलदल होने के चलते वह पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने बिजेंद्र को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब में डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। इस बीच तालाब के पास भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। कई बार जनप्रतिनिधियों से निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। तालाब का पानी भी सड़क पर फैला हुआ है। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed