{"_id":"7c2967a44117154566c2166a5be7c326","slug":"kunjwal-raise-the-pantnagar-university-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी के बहाने कुंजवाल ने सरकार को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी के बहाने कुंजवाल ने सरकार को लिया आड़े हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को पिछले चार साल से नियमित कुलपति न मिलना चिंता का विषय है। ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति न होने से उत्तराखंड सरकार की छवि भी खराब हो रही है।
प्राथमिकता में शामिल हो वीसी मुद्दा
कुंजवाल ने मंगलवार को लालपुर से हल्द्वानी जाते समय कुछ समय के लिए पंतनगर एनेक्सी में रुके थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नियमित कुलपति न होने से पंतनगर विश्वविद्यालय की छवि खराब हो रही है। समस्याओं का समाधान भी त्वरित गति से नहीं हो रहा है।
सरकार को कुलपति की नियुक्ति को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करना चाहिए। पंतनगर विवि में ठेके पर कार्यरत कर्मियों को उपनल के माध्यम से नियोजित करना चाहिए।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने लिए ज्ञापन
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री की सभा में हुए हंगामे के सवाल पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को शालीनता का परिचय देना चाहिए। इससे पूर्व ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों, ठेका कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपे।