फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh mela 2021: Devotees will not be able to Ganga snan at Har Ki Pauri on 12 and 14 April

महाकुंभ 2021: 12 और 14 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर आम श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे स्नान, अन्य घाटों पर लगाएंगे डुबकी

Fri, 09 Apr 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Apr 2021 09:42 PM IST
सार

  • महाकुंभ : 12 और 14 अप्रैल को होना है शाही स्नान 
  • बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु पार्किंग स्थलों के नजदीक घाटों पर लगाएंगे डुबकी

विज्ञापन
Kumbh mela 2021: Devotees will not be able to Ganga snan at Har Ki Pauri on 12 and 14 April
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

12 और 14 अप्रैल के शाही स्नान पर आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी के घाटों पर डुबकी नहीं लगा पाएंगे। हरकी पैड़ी पर सिर्फ अखाड़ों के संतों का स्नान होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों के नजदीक बने घाटों पर ही स्नान करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


डीपीजी अशोक कुमार ने फेसबुक के उत्तराखंड पुलिस पेज पर शाही स्नानों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। अशोक कुमार ने कहा कि शाही स्नान पर श्रद्धालुओं से कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र संतों के स्नान के लिए आरक्षित होगा। वहां कोई भी आम आदमी स्नान नहीं कर सकेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग बनाई गई हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार: शाही स्नान के लिए कुंभ क्षेत्र में आठ से 15 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन, नौ से शैक्षिक संस्थान भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, मुरादाबाद, बिजनौर, नैनीताल से आने वाले वाहनों की पार्किंग चंडी पुल के पास होगी। जबकि देहरादून से आने वालों की पार्किंग दूधाधारी के पास बनाई है। जम्मू, हरियाणा और पंजाब से आने वाले वाहन भगवानपुर से इमलीखेड़ा होकर बीएचईएल पहुंचेंगे और वहीं पार्किंग में खड़े होंगे। वाहन पार्किंगों के नजदीक ही घाट हैं और श्रद्धालु उनमें स्नान करेंगे। 

बाहर आने-जाने वाले वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

डीजीपी ने कहा कि जिन लोगों को वाया हरिद्वार होकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए जाना है, वह दस से 15 अप्रैल तक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। हरिद्वार आने पर फंस जाएंगे। देहरादून और मसूरी के लिए जाना है तो वाया मुजफ्फरनगर से देवबंद होकर छुटमलपुर होकर जाएं। जिनको गढ़वाल जाना है वह ऋषिकेश होकर जाएं। जिनको देहरादून से नैनीताल जाना है वह भी देहरादून से देवबंद मुजफ्फरनगर से बिजनौर होकर जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़ी हर जानकारी उत्तराखंड पुलिस और हरिद्वार महाकुंभ 2021 सोशल मीडिया पर अपडेट होगी, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

शाही स्नान पर हरिद्वार के लोगों को नहीं होगी परेशानी
डीजीपी ने कहा कि शाही स्नानों पर हरिद्वार वासियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस बार खास प्लान कुंभ मेला पुलिस ने तैयार किया है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्लान बनाया गया है। सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। डीजीपी ने कहा कि इस बार फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्थानीय लोगों को बेवजह परेशान न करें। बाहर से आने वाले यात्रियों को भी कम से कम असुविधा हो। हरिद्वार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed