फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Vehicle Entry Ban in Kumbh Area from 8 to 15 April for shahi Snan

हरिद्वार: शाही स्नान के लिए कुंभ क्षेत्र में आठ से 15 अप्रैल तक भारी वाहनों की एंट्री बैन, नौ से शैक्षिक संस्थान भी बंद

Thu, 08 Apr 2021 05:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Apr 2021 05:47 PM IST
सार

  • हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान के लिए मेला पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट तय कर दिया गया है। वहीं नो फ्लाईजोन भी घोषित किया गया है। 
  • नौ से 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शैक्षिक संस्थान

विज्ञापन
Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Vehicle Entry Ban in Kumbh Area from 8 to 15 April for shahi Snan
ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान के लिए कुंभ पुलिस ने यातायात प्लान लागू कर दिया है। आठ अप्रैल (बृहस्पतिवार) से 15 अप्रैल तक कुंभ मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट तय कर दिया गया है। वहीं नो फ्लाईजोन भी घोषित किया गया है। हरिद्वार आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्गों का प्रयोग होगा। आवश्यक सेवा वाले वाहनों के साथ कोई रोकटोक नहीं होगी। 

विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब और सहारनपुर से आने वाले वाहन भगवानपुर से इमलीखेड़ा, धनौरी पुल, कांवड़ पटरी, पथरी पावर हाउस, पीपल तिराहा, सलेमपुर तिराहा, सिडकुल मार्ग, किरबी चौराहा, चिन्मय डिग्री कॉलेज, शिवालिक नगर तिराहा, बीएचईएल मध्य मार्ग से होकर नेहरू युवा केंद्र पार्किंग, गुरुद्वारा पार्किंग, धीरवाली पार्किंग, पीठ बाजार पार्किंग में खड़े होंगे। इन पार्किंगों से जाने वाले वाहन शिवालिक नगर, बैरियर नंबर छह, सलेमपुर तिराहा, बीएचईएल तिराहा, ख्याति ढ़ाबा तिराहा, बौंगला बाईपास होते हुए रुड़की की तरफ जाएंगे। 
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021: 13 अप्रैल की रात इस समय बनेगा कुंभ का पूर्ण ग्रहयोग, ऐसे आता है 11वें साल में महाकुंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन मंगलौर-रुड़की बाईपास से नंगला इमरती अंडरपास, मेटाडोर तिराहा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर तिरछी पुलिया से शनि देव मंदिर चौक, मातृसदन होते हुए दक्ष पार्किंग में जाएंगे। दक्ष पार्किंग से वाहन वापस बूढ़ी माता तिराहा, देशरक्षक तिराहा, सिंहद्वार, राष्ट्रीय राजमार्ग 334, कोर कॉलेज रुड़की बाईपास, नगला इमरती होते हुए मंगलौर जाएंगे। 

देहरादून से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क 

देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म हरिपुर कलां प्राइमरी स्कूल के बराबर से (समस्त छोटे वाहन) दूधियाबंध, पार्किंग, सप्तऋषि पार्किंग, शांतिकुंज पार्किंग में जाएंगे। राडवेज की बसें, दूधाधारी चौक, मैंगो होटल, से यूटर्न लेकर मोतीचूर पार्किंग में जाएंगी। वहीं प्राइवेट बसें दूधाधारी पार्किंग में पार्क होंगी। वहीं सभी पार्किंगों से जाने वाले वाहन सप्तऋषि पुलिस चौकी फ्लाईओवर से जाएंगे। 

नीलधारा में पार्किंग होंगे नजीबाबाद से आने वाले वाहन 
नजीबाबाद, कोटद्वार, नैनीताल से आने वाले वाहन गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़े होंगे। पार्किंग स्थल से स्नान घाट नमामि गंगे 200 मीटर और चंडी टापू घाट 500 मीटर दूरी पर हैं। इन पार्किंग स्थलों से वापसी के लिए वाहन हनुमान मंदिर तिराहा, चंडी चौकी होकर नजीबाबाद, कोटद्वार और नैनीताल के लिए जाएंगे। 

नौ से 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शैक्षिक संस्थान

कुंभ मेले के चलते जनपद के सभी शैक्षिक संस्थान 9 से 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। भारी वाहनों और ज्वलनशील वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित होगा।  जिलाधिकारी सी रवि शंकर की ओर से जारी आदेशों में कहा गया कि कुंभ मेला चल रहा है। कुंभ में देश के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं के आने की संभावना है। खासकर 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान पर ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।

इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने नौ से 15 अप्रैल तक सभी सरकारी, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने आदेशों का सख्ती के साथ अधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं।

घरों पर तैयार करें परीक्षा फल 
मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही कहा है कि सभी शिक्षक अवकाश के दिनों में गृह परीक्षाओं का परीक्षाफल भी अपने घरों पर तैयार करते रहें, ताकि 16 अप्रैल को स्कूलों का नया सत्र शुरू होते ही परीक्षाफल जारी कर किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed