फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam: without testing report will given by labs

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: बिना जांच किए केवल कोरोना की जांच रिपोर्ट दे रही थी लैब्स

Sun, 08 Aug 2021 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 AM IST
सार

दरअसल, कुंभ के लिए राज्य सरकार ने पांच लैब को कोरोना एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्टिंग का ठेका दिया था। पांचों लैब ने अपने कर्मचारी कुंभ में तैनात किए और जमकर कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट जारी की।

विज्ञापन
kumbh covid test scam: without testing report will given by labs
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद अब सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है। ईडी ने पाया है कि इन पांचों लैब में कोई जांच नहीं हुई। यानी अगर जांच हुई भी है तो खानापूर्ति के तौर पर हुई।

विज्ञापन


कोरोना एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्टिंग का ठेका दिया था
दरअसल, कुंभ के लिए राज्य सरकार ने पांच लैब को कोरोना एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्टिंग का ठेका दिया था। पांचों लैब ने अपने कर्मचारी कुंभ में तैनात किए और जमकर कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट जारी की। जब फर्जी नंबरों पर टेस्ट रिपोर्ट जारी करने का मामला प्रकाश में आया तो सबके हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन


कुंभ में कोविड टेस्ट फर्जीवाड़ा: मनी लॉड्रिंग के मामले में पांच लैबों के निदेशकों के घर और दफ्तरों में ईडी का छापा
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए सरकार ने एसआईटी गठित कर दी। इस मुकदमे के आधार पर ईडी ने प्राथमिक जांच की और इसे मनी लॉड्रिंग का मामला मानते हुए केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पांच शहरों में छापे मारने के दौरान ईडी ने पाया कि इन लैब्स ने कोई जांच ही नहीं की।
 

बड़ी संख्या में रिपोर्ट जारी कर फर्जी बिल तैयार किए गए

इन्होंने केवल वहीं बैठे-बैठे कोरोना की फर्जी जांच रिपोर्ट जारी की हैं। बड़ी संख्या में रिपोर्ट जारी कर फर्जी बिल तैयार किए गए। इन फर्जी बिलों के आधार पर पांचों लैब ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान भी राज्य सरकार से हासिल कर लिया है। ईडी की जांच अभी जारी है।

शुक्रवार को जो दस्तावेज, फर्जी बिल और लैपटॉप जब्त किए गए थे, उनकी जांच भी शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में इन पांचों लैब के भ्रष्टाचार की और परतें खुलेंगी।

इन पांच लैब्स का केस हुआ है दर्ज
ईडी ने नोवस पैथ लैब्स, डीएनए लैब्स, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, डॉ. लाल चंदानी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और नलवा लेेेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed