फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam: ED raid in Haridwar and many other cities

कुंभ में कोविड टेस्ट फर्जीवाड़ा: मनी लॉड्रिंग के मामले में पांच लैबों के निदेशकों के घर और दफ्तरों में ईडी का छापा

Fri, 06 Aug 2021 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Aug 2021 09:37 PM IST
सार

ईडी की टीम ने टेस्ट करने वालीं पांच लैबों के निदेशकों के घर व दफ्तरों से 30 लाख 90 हजार रुपये जब्त किए।

विज्ञापन
kumbh covid test scam: ED raid in Haridwar and many other cities
ईडी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़े में मनी लॉड्रिंग के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच लैबों के निदेशकों के घर और दफ्तरों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने लैब में हुई कोरोना जांच घोटाले से संबंधित दस्तावेज खंगाले। 

विज्ञापन


वहीं, टेस्ट करने वाली पांच लैबों के निदेशकों के घर व दफ्तरों से 30 लाख 90 हजार रुपये जब्त किए। साथ ही लैपटॉप व फर्जी बिल भी ईडी ने कब्जे में लिए। टीम ने देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा और हिसार में भी कई लैब में छापा मारा। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से मामले में दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की है। ईडी ने नोवस पैथ लैब्स, डीएनए लैब्स, मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, डॉ. लाल चंदानी लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और नलवा लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसरों में तलाशी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक, इन लैबों ने वास्तव में टेस्ट किए बिना कोविड परीक्षण की बढ़ी हुई संख्या दिखाई है। इसके लिए कई लोगों के एकल मोबाइल नंबर, गलत मोबाइल नंबर, एकल पता, एक ही नमूना रेफरल फॉर्म (एसआरएफ) का उपयोग किया गया था। जांच में यह भी पता चला है  कि परीक्षण उन व्यक्तियों के नाम पर किया गया जो कभी कुंभ मेले में आए ही नहीं। 

एसआईटी ने भी नैनीताल से नोएडा तक मारे छापे

उधर, कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल इन्वस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने नैनीताल से लेकर नोएडा तक छापे मारे। आरोपियों की लोकेशन इन जगहों पर मिलने के बाद एसआईटी पहुंची थी, लेकिन अब आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। टीम ने नोएडा में डेरा डाला है। 

महाकुंभ 2021 के दौरान श्रद्धालुओं के कोरोना जांच में हुए फर्जीवाडे़ में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही एसआईटी भी इस मामले की जांच कर रही है। एसआईटी जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की धरपकड़ में छापे मार रही है। एक आरोपी आशीष वशिष्ठ की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

एसआईटी को दो आरोपियों की मोबाइल लोकेशन नैनीताल में मिली थी। टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में छापा मारा। टीम के पहुुंचने तक आरोपी नैनीताल से नोएडा पहुंच गए। उनके मोबाइल लोकेशन नोएडा मिलने पर एसआईटी शुक्रवार को नोएडा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा कि आरोपियों को एसआईटी के छापे की भनक लग गई और अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि एसआईटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुटी है। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कह सकते हैं। एसएसपी के मुताबिक हिसार स्थित लैब संचालक के ठिकानों पर एसआईटी नहीं पहुंची है। 

अफसरों से लेकर आरोपियों से हो चुकी है पूछताछ
फर्जीवाड़े में सीएमओ डॉ. शंभू कुमार झा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस और एसआईटी ने सीएमओ डॉ. झा के अलावा मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सेंगर और नोडल अधिकारी डॉ. एनके त्यागी के बयान दर्ज किए थे। साथ ही मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत, नलवा लैब हिसार, डॉक्टर लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली, डीलिंग कराने वाले मुंबई के डीलर अनुदेश गोयल समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। एसआईटी की टीम ने अलग-अलग पूछताछ करने के अलावा सभी का आमना-सामना भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed