{"_id":"5bab1640867a55013c43b8ae","slug":"kumaon-commissioner-rajiv-rautela-take-charge-of-pantnagar-university-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला को पंतनगर विवि के कुलपति का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला को पंतनगर विवि के कुलपति का दायित्व
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
राजीव रौतेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में राजभवन देहरादून से देर रात विश्वविद्यालय में आदेश पहुंच गए हैं। यह दायित्व उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने सौंपा है।
विज्ञापन
निवर्तमान कुलपति डॉ. एके मिश्रा का कार्यकाल 25 सितंबर तक था। वह पिछले एक वर्ष से कुलपति का दायित्व देख रहे थे। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
कुमाऊं आयुक्त रौतेला अपने दायित्व के साथ-साथ पंतनगर के कुलपति का दायित्व भी निभाएंगे। उन्हें यह दायित्व छह माह या नियमित कुलपति की नियुक्ति तक सौंपा गया है।
विज्ञापन