फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kotdwar news : leopard who killed a girl captured

कोटद्वार : मासूम बच्ची का हत्यारा गुलदार पिंजरे में कैद, टूटा हुआ है एक दांत

Thu, 15 Apr 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Apr 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
kotdwar news : leopard who killed a girl captured
10 वर्ष के नर गुलदार का एक दांत टूटा - फोटो : अमर उजाला

दुगड्डा के पास गोदी बड़ी गांव में मासूम बच्ची का हत्यारा गुलदार गुरुवार को पिंजरे में कैद हो गया। 10 वर्ष के नर गुलदार का एक दांत टूटा हुआ है। रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने गुलदार के पिंजरे में तड़के 4 बजे  कैद होने की जानकारी दी।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम को गोदी बड़ी गांव में एक चार साल की बच्ची आकांक्षा को गुलदार ने मार दिया था। रविवार को वन विभाग ने गांव में गुलदार की लोकेशन जानने के लिए पांच ट्रैप कैमरे और इसके साथ ही दो पिंजरे भी लगाए।
विज्ञापन


वन कर्मियों को गांव के आसपास गुलदार के फुट प्रिंट भी नहीं दिखाई दे रहे थे। गुलदार के नहीं पकड़े जाने के कारण लोगों में गुलदार की दहशत व्याप्त थी। 

लैंसडौन वन प्रभाग से सटे गांवों में गुलदार की दहशत

लैंसडौन वन प्रभाग की सीमा से सटे 31 क्षेत्रों में गुलदार की दहशत है। जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं के कारण अब गुलदार आबादी की ओर धमक रहे हैं। गुलदार बच्चों को आसान शिकार मानकर उन पर हमले कर रहे हैं। लोग गुलदार के खतरे के साए में हैं। गत दो माह में दो बार बच्चों पर हमला होने से लोग दिन ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43327.60 हेक्टेयर वन भूमि मेें कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडौन, कोटड़ी और लालढांग रेंज में फैले लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में गुलदार की संख्या अधिक है। दुगड्डा और लैंसडौन रेंज के जंगलों में इन दिनों आग लगी हुई है, जिससे निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की धमक बनी हुई है।


कोटद्वार रेंज के सनेह क्षेत्र में दो साल से सोलर तारबाड़ खराब है, जिसके कारण जंगल से निकलकर गुलदार आसानी से आबादी में धमक रहे हैं। डीएफओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed