फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News: Knife-stabbed-stomach-young man

Dehradun Crime News: झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक के पेट में घोंपा चाकू, किए कई वार

Sun, 19 Feb 2023 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 05:25 PM IST
सार

घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 16 फरवरी की है। कुलवीर सिंह निवासी स्वर्ण गंगा कॉलोनी ने पुलिस से बताया कि बंजारावाला क्षेत्र में कमलेश चौहान की ज्वेलरी की दुकान है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News: Knife-stabbed-stomach-young man
चाकू से हमला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। एक के बाद एक कई वार किए गए जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घायल युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में 16 फरवरी की है। कुलवीर सिंह निवासी स्वर्ण गंगा कॉलोनी ने पुलिस से बताया कि बंजारावाला क्षेत्र में कमलेश चौहान की ज्वेलरी की दुकान है। पास में रजनीश रावत भी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। पास में ही राजकमल की परचून की दुकान है। दोनों के बीच झगड़ा देख राजकमल बीच-बचाव करने चले गए। लेकिन, दोनों शांत नहीं हुए।
विज्ञापन


इस बीच कमलेश चौहान ने जेब से चाकू निकाला और राजकमल के पेट में घोंप दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने राजकमल के पेट में कई वार कर दिए। एसएसआई पटेलनगर दीपक रावत ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकमल को अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed