फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kitti fraud Lawsuit Filed Against Mother father and Daughter in dehradun

किट्टी की रकम हड़पने पर मां, बेटी और पिता पर मुकदमा दर्ज, छह लाख 50 हजार रुपये का किया गबन

Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Kitti fraud Lawsuit Filed Against Mother father and Daughter in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

किट्टी में लगाई गई रकम हड़पने के आरोप में पीड़ित पक्ष ने किट्टी संचालिका वाणी शर्मा, उसकी मां और पिता के खिलाफ रायपुर थाने में धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


राजधानी में किट्टी और कमेटी के नाम पर रकम हड़पने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायपुर क्षेत्र का सामने आया है। किट्टी के नाम पर एक और परिवार ने कई महिलाओं की रकम ली।
विज्ञापन


पीड़ित दिव्यांग रशिम उर्फ पुष्पाजंलि (निवासी शास्त्रीपुरम) ने रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि कांवली रोड निवासी वाणी शर्मा अपनी मां कामिनी शर्मा, पिता मनोज शर्मा आदि के साथ मिलकर किट्टी संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उनके पास 23 माह के लिए चार किट्टी डाली थी। अवधि पूरी होने पर उन्हें छह लाख 50 हजार रुपये का भुगतान मिलना था। आरोपी पक्ष ने पैसा न होने की बात कहकर कुछ दिन पहले किट्टी बंद की।


साथ ही कुछ दिन बाद रकम लौटाने की बात कही। जून में रकम मांगी गई। इस पर आरोपी पक्ष ने घर पहुंचकर उनसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। रायपुर पुलिस ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed