फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay make allegation on PM Modi.

'हरीश रावत से गुजरात का बदला ले रहे हैं पीएम मोदी’

Fri, 17 Jul 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay make allegation on PM Modi.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से पुराना हिसाब चुकता करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रहते हुए फंड के अभाव में हरीश रावत गुजरात की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी नहीं दे पाए थे। बदले में अब प्रधानमंत्री उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किशोर के मुताबिक केंद्र सरकार ने केंद्रीय सहायता में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की कटौती की है। भाजपा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तक ने यह स्वीकार किया। यही नहीं उत्तराखंड के विशेष दर्जे को भी समाप्त कर दिया गया। 16 योजनाओं को समाप्त किया गया है और कई योजनाओं का फंडिंग पैटर्न बदल दिया गया। इससे राज्य की माली हालत पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण ही होगी प्रदेश की राजधानी

kishor upadhyay make allegation on PM Modi.

किशोर ने फिर दोहराया कि गैरसैंण ही प्रदेश की राजधानी होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे खुद भी यही चाहते हैं। मुख्यमंत्री भी वहीं करेंगे जो कांग्रेस कहेगी।

मंत्रिमंडल में फेरबदल और दो मंत्रियों से मंत्री पद वापस लेने के कयासों को उन्होंने सिरे से खारिज किया। हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया कि आगे बदलाव नहीं होगा। किशोर ने कहा कि राजनीति में फैसले लिए जाते हैं और उनके अनुपालन के लिए सही वक्त का इंतजार किया जा रहा है।

किसान खिलाफ भू अध्यादेश
किशोर के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सिंगल एजेंडे पर आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होना सही नहीं समझा। भू अध्यादेश से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं और कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed