फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kisan on death strike in rudrapur for Minimum Support Price of Paddy

उत्तराखंड: किसानों ने फिर भरी हुंकार, धान के जायज मूल्य को लेकर शुरू किया आमरण अनशन 

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Kisan on death strike in rudrapur for Minimum Support Price of Paddy
धान

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने आरपार की लड़ाई शुरू कर दी है। किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। रुद्रपुर गल्ला मंडी में धरने के पांचवें दिन बिरिया भूड़ सितारगंज के किसान त्रिलोचन सिंह (77) आमरण अनशन पर बैठे।

विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान धान की आवक न होने से रुद्रपुर गल्ला मंडी में दिनभर सन्नाटा छाया रहा।अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि देश को अनाज देने वाले किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए भी आमरण अनशन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कसानों की गाढ़ी कमाई से बिचौलिये और मुनाफाखोर विदेशों की सैर कर रहे हैं। सरकार की ओर से 1750 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होने के बावजूद मुनाफाखोर इसे लागू नहीं होने दे रहे हैं। मजबूरी में किसानों को 1200 रुपये क्विंटल धान बेचना पड़ रहा है। किसान इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क और भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को किसान की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान साहब सिंह विर्क, जसवीर सिंह, प्रशांत राणा, गुरजीत, दर्शन सिंह, दीप नारायण मौर्या, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।  

किसान त्रिलोचन सिंह ने अमेरिका के खिलाफ रखा था उपवास

रुद्रपुर गल्ला मंडी में धान के समर्थन मूल्य दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह को वर्ष 1965 में पाक युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों का अमेरिका के खिलाफ शुरू किए गए उपवास की यादें ताजा हो गईं।

किसान त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वह बंगाल इंजीनियर्स में लांसनायक के रूप में तैनात थे। वर्ष 1965 में जब पाकिस्तान के साथ जंग चल रही थी तो अमेरिका का पाक को समर्थन कर रहा था।

इस कारण अमेरिका ने भारत के लिए गेहूं का निर्यात बंद कर दिया था, जिससे भारत में अचानक अनाज की कमी हो गई थी। उस अनाज संकट के खिलाफ अपना सहयोग करने के लिए उस समय उरी (जम्मू कश्मीर) में सभी सैनिकों ने सोमवार को भोजन न करने के लिए उपवास रखना शुरू किया।

उपवास रखने वाले सैनिकों में वह भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि उस समय विदेशी ताकतों के खिलाफ उपवास रखने वाले सैनिक को आज किसान के रूप में अपने ही हुक्मरानों के खिलाफ भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed