फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand latest news: congress raj bhawan march today

Kisan Andolan in Uttarakhand : किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, पुलिस से हुई नोंकझोंक

Fri, 15 Jan 2021 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Jan 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: congress raj bhawan march today
- फोटो : amar ujala

कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस दून में राजभवन के घेराव के लिए निकली। कांग्रेस की इस प्रदर्शन रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिससे राजधानी में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान हाथी बड़कला चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बागेश्वर में किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिये अपनी ताकत का अहसास कराने की भी कोशिश कर रही है। इस बाबत गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजभवन घेराव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल हुईं। प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों से फोन पर बातचीत की और उनसे प्रदर्शन में शामिल होने वाले कांग्रेसियों की जानकारी हासिल की। 

कांग्रेस ने राजभवन घेराव में प्रदेश भर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा था। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि दोपहर पूर्व कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का आना हुआ। यहां से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी  देवेंद्र यादव, के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर जुलूस के रूप में कूच किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मदन बिष्ट, महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, याकूब सिद्धिकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, महानगर अध्यक्ष लालचंद सहित अन्य शामिल थेे।

कांग्रेस के कूच को लेकर डायवर्ट किए गए रूट

कांग्रेस के राजभवन घेराव को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इस दौरान विक्रम और सिटी बस और जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के रूप परिवर्तित किए गए हैं। साथ ही बैरियर और पार्किंग व्यवस्था को भी लागू किया गया है।

जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के रूट

- प्रेमनगर से आए वाहनों के लिए : बल्लूपुर, चकराता रोड, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडॉन चौक, कनक चौक पर ड्रॉप कर पवेलियन मैदान में पार्क हुए।
- आईएसबीटी से आए वाहनों के लिए : निरंजनपुर मंडी, लालपुल, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडॉन चौक, कनक चौक पर ड्रॉप कर पवेलियन ग्राउंड में पार्क हुए।
- रिस्पना से आए वाहनों के लिए : धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी, आराघर चौक, ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा, लैंसडॉन चौक पर ड्रॉप कर रेंजर्स मैदान में पार्क हुए।
- बस चालकों के लिए : लैंसडॉन चौक पर ड्रॉप कर बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, रेसकोर्स चौक, पीएनबी चौक, बन्नू चौक से बांए होते हुए गुरुद्वारे के सामने खाली मैदान में पार्क हुए।

पार्किंग

रेंजर्स ग्राउंड- चौपहिया वाहन
पवेलियन ग्राउंड- चौपहिया वाहन
गुरु द्वारे के सामने खाली मैदान- बसों के लिए

वाहनों के लिए डायवर्जन पर एक नजर

- जुलूस के कांग्रेस भवन से प्रारंभ होते ही चकराता रोड से ओरिएंट की ओर जाने वाले समस्त यातायात को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा गया तथा एनैक्सी तिराहे से हाथीकड़कला की ओर आने वाले समस्त यातायात को कैंट भेजा गया । कनक चौक से कोई भी यातायात ओरिएंट चौक की ओर नहीं भेजा गया ।
- जुलूस के ग्लोब चौक पास होने के उपरांत घंटाघर से ग्लोब चौक जाने वाले समस्त वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर भेजा गया । पैसिफिक तिराहे से ग्लोब चौक की ओर कोई भी यातायात नहीं भेजा गया ।
- जुलूस का पिछला हिस्सा दिलाराम चौक पास करते ही राजपुर रोड को सामान्य किया गया तथा न्यू कैंट रोड की तरफ  कोई भी यातायात नहीं भेजा गया ।
- जुलूस के हाथीबड़कला बैरियर पहुंचने पर दिलाराम चौक से जाने वाले यातायात को कालिदास मार्ग व सर्वे गेट हाथीबड़कला से भेजा गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed