{"_id":"59b8d4844f1c1bf17f8b6863","slug":"kids-can-make-robot-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जिले के बाल वैज्ञानिक भी बना सकेंगे रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जिले के बाल वैज्ञानिक भी बना सकेंगे रोबोट
चंद्रेश पांडे / अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
थ्रीडी प्रिंटर के अलावा रोबोटिक किट और कई तरह के सेंसर उपलब्ध
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान और तकनीक में रुचि रखने वाले नैनीताल जिले के बाल वैज्ञानिकों की जिज्ञासाएं अब पूरी हो सकेंगी। हरमन माइनर स्कूल में स्थापित अटल टिकरिंग प्रयोगशाला में बाल वैज्ञानिक रोबोट तक बना सकते हैं।
लाखों रुपये की लागत से स्थापित इस प्रयोगशाला में थ्रीडी प्रिंटर के अलावा रोबोटिक किट और कई तरह के सेंसर उपलब्ध हैं। हरमन माइनर स्कूल में अटल टिकरिंग प्रयोगशाला की प्रभारी नमिता पांडे ने बताया कि प्रयोगशाला में मुख्य रूप से थ्रीडी प्रिंटर है।
इसके माध्यम से कार के पार्ट्स, स्मार्टफोन, फैशन एसेसरीज समेत स्वास्थ्य संबंधी उपकरण, कृत्रिम अंग का न केवल डिजाइन तैयार किया जा सकता है बल्कि उसके थ्रीडी प्रिंट भी निकाले जा सकते हैं। प्रयोगशाला में उपलब्ध रोबोटिक किट्स से शोधकर्ता अपनी सोच के मुताबिक किसी भी तरह का रोबोट तैयार कर सकेंगे। प्रयोगशाला में मौजूद गैस सेंसर से गैस रिसाव के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।

सेंसर से आर्द्रता के बारे में पता लगाया जा सकता है। प्रयोगशाला प्रभारी पांडे के मुताबिक आरडीनो नामक एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसमें शोधार्थी उस वस्तु की डिजाइन को प्रोग्रामिंग कर सेव कर सकते हैं, जिसे वह बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में मौजूद आईआर सेंसर किसी भी चीज को सेंसर करने की क्षमता रखता है।