फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnap by punjab police in haridwar

अपहरण की सूचना पर उड़े पुलिस के होश,बाद में पता लगा 'वो' ले गए हैं

Tue, 06 Jun 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला,मंगलौर Updated Tue, 06 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
kidnap by punjab police in haridwar
police

एक व्यक्ति के दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों को पता लगा कि 'वो' ले गए हैं तो जान में जान आई। पढ़ें,पूरा मामला...

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरकाजी निवासी ट्रक चालक इस्तकार पुत्र यासीन अपने क्लीनर शहजाद पुत्र इदरीश के साथ ईंट लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। रात को उसने ट्रक कस्बे स्थित हाईवे पर रोक दिया और एक कार से पांच लोग उतरे उसमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने चालक इस्तकार को पकड़ कर कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। क्लीनर शहजाद ने पुलिस को चालक के अपहरण करने की सूचना दे दी।

अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने क्लीनर के बताए कार नंबर के अनुसार खोजबीन की तो पता चला कि पंजाब के जिला संगरुर पुलिस ने चालक को किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed