{"_id":"57bbe04f4f1c1bf53ed500d0","slug":"kid-fell-from-fourth-floor-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी मंजिल से गिरा दो साल का बच्चा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी मंजिल से गिरा दो साल का बच्चा, दर्दनाक मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
हल्द्वानी के सुभाष नगर में दो साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुभाषनगर के गुरु नानक पुरा में एक होटल कर्मचारी का दो साल के बेटा चौथी मंजिल से गिर गया और किसी को खबर तक नहीं चली। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई।
हादसे के बारे में बच्चे के परिजनों को पता तक नहीं चला। वहां से निकल रहे बाइक सवार व्यक्ति की नजर जब जमीन पर पड़े बच्चे पर पड़ी तो घटना को पता चला।
बच्चे की मौत की खबर सुनकर मां सदमे में आ गई और बेहोश हो गई।