फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khanpur MLA Umesh Kumar going to Haridwar was stopped by police in Doiwala taken into custody Uttarakhand News

Uttarakhand: हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका, पहुंचे समर्थक, लक्सर में तनाव का माहौल

Fri, 31 Jan 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 31 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Khanpur MLA Umesh Kumar going to Haridwar was stopped by police in Doiwala taken into custody Uttarakhand News
विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला के पास रोक लिया। उमेश कुमार को पुलिस ने टोल टैक्स लच्छीवाला पर रोककर कोतवाली लेकर आ गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक उमेश कुमार की पत्नी ने बताया कि वह शांतिपूर्वक बैठक में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। लक्सर में सर्व समाज की बैठक की घोषणा विधायक उमेश कुमार ने की थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। बावजूद इसके लक्सर में बड़ी संख्या में उमेश समर्थक पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक चैंपियन की पंचायत स्थगित करने के बाद भी लंधोरा में जिस तरह भीड़ पहुंच गई थी, इसी तरह लक्सर में भी उमेश समर्थक न पहुंच जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए फ़िलहाल लक्सर में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया। जगह जगह बैरिकेड लगाकर रास्ते रोक दिए गए हैं। भारी जाम की स्थिति बनी है। रोक के बावजूद उमेश समर्थक लक्सर पहुंचने लगे। यहां कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फ़िलहाल तनाव और पुलिस के साथ तनातनी का माहौल बना हुआ है।

Trending Videos

चैंपियन और उमेश के बीच विवाद
बता दें, बीते रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी थी। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है।

कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे

वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पूर्व विधायक चैंपियन और वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed