{"_id":"679c51a2756f342ebd0e8e21","slug":"earthquake-tremor-felt-again-in-uttarkashi-friday-31-jan-2025-uttarakhand-read-all-updates-in-hindi-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे
Fri, 31 Jan 2025 10:08 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:08 AM IST
सार
Uttarkashi Earthquake: भूकंप के झटके से एक बार फिर धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.07 मापी गई।
विज्ञापन
हिमाचल में महसूस हुए भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। छह दिन में नौ बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 2.07 रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: पुलिस मुठभेड़...दीवार फांद फरार हुआ कैदी गिरफ्तार, जेल की रामलीला में निभा रहा था वानर का किरदार
विज्ञापन
इससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 2.7 मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।
बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।