फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kerala Youth Murder for Bitcoin case: Look out Notice Released Against Two Accused

अब्दुल शकूर हत्याकांड: आशिक और यासीन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, करोड़ों के बिटकॉइन का मामला

Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Kerala Youth Murder for Bitcoin case: Look out Notice Released Against Two Accused
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून के प्रेमनगर में कई सौ करोड़ के बिटकॉइन को लेकर हुई अब्दुल शकूर की हत्या में वांछित आशिक और यासीन के खिलाफ भी बुधवार को लुक आउट नोटिस जारी हो गया। दो अन्य आरोपियों के पास पासपोर्ट नहीं है, जबकि तीसरे के खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। 

विज्ञापन


केरल निवासी अब्दुल शकूर की हुई हत्या के मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। वारंट के आधार पर प्रेमनगर पुलिस केरल पहुंचकर आरोपियों के घरों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कानून से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पुलिस ने पहले ही मुनीफ के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करा दिया था। आरोपी आशिक और यासीन के खिलाफ फोटो न होने के कारण लुक आउट नोटिस जारी कराने में दिक्कत आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद और रिहाब के पासपोर्ट नहीं बने

प्रेमनगर पुलिस काफी दिनों से केरल पुलिस के संपर्क में थी। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि फोटो मिलने के बाद बुधवार को उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया। अरशद और रिहाब के पासपोर्ट नहीं बने हैं। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की नोटिस प्राप्त करने का प्रयास करेगी।  

यह था मामला
कई सौ करोड़ की बिटक्वाइन हड़पने के इरादे से 28 अगस्त को प्रेमनगर क्षेत्र में केरल निवासी अब्दुल शकूर की हत्या कर दी गई थी। शकूर के साथी शव को मैक्स अस्पताल में लावारिस छोड़कर फरार हो गए थे।

बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों फारिस ममनून, अरविंद सी, अंसिफ, सुफेल मुख्तार और आफ ताब निवासी केरल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपी आशिक, अरशद, यासीन, रिहाब और मुनीफ  भागने में कामयाब हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed