फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kerala woman alleges sexual abuse

Dehradun News: केरल की महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kerala woman alleges sexual abuse
रुड़की पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप
विज्ञापन


टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है आरोपी
केरल की महिला ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टिहरी गढ़वाल के युवक पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने और पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस संबंध में थाना सिविल लाइन्स रुड़की और हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा भी दर्ज नहीं कर रही। महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात आरोपी आशीष सिंह पंवार से लगभग दो साल पहले आर्मेनिया देश में हुई थी जहां दोनों एक साथ काम करते थे। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उनका भरोसा जीता और दिल्ली व हरिद्वार समेत कई जगहों पर होटलों में यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने 20 जुलाई को हरिद्वार की घटना का जिक्र किया। आरोप लगाया कि उस रोज आरोपी ने हरिद्वार के एक होटल में उनके साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed