फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra update

केदारनाथः अब तक पहुंचे 5 हजार,'इन्हें' करना होगा इंतजार

Mon, 19 May 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 19 May 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra update

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के एक पखवाडे़ बाद भी धाम के लिए हवाई सेवा पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


डीजीसीए की टीम केदारघाटी में स्थित हेलीपैडों का निरीक्षण कर चली गई है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिलने से धाम के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है।

एवीएशन कंपनियां यात्रियों की एडवांस बुकिंग कर रही है। हवाई सेवा के इंतजार में लोग जगह-जगह हेलीपैड पर पहुंच रहे हैं।

यात्राकाल में केदारनाथ धाम के लिए मस्ता, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा और शेरसी के लिए नियमित हवाई सेवाएं चलती हैं, लेकिन एवीएशन कंपनियों को इससे पूर्व हर साल डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एवीएशन) और उत्तराखंड शासन के नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी

kedarnath yatra update

डीजीसीए की संस्तुति के बाद ही एवीएशन कंपनियां हेलीपैडों पर हेलीकाप्टर को लैंडिंग और टेक ऑफ करा सकती हैं जबकि उत्तराखंड शासन सेवा शुरू करने की अनुमति देता है।

डीजीसीए की टीम गत 11 और 12 मई को केदारघाटी का निरीक्षण कर जा चुकी है। अनुमति मिलने की प्रत्याशा में कुछ कंपनियों ने 12 मई से सेवा शुरू करने की बात प्रचारित कर एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, लेकिन डीजीसीए ने अभी तक उड़ान की अनुमति नहीं दी।

राज्य सरकार ने डीजीसीए को पत्र भेज दिया है कि किस-किस कंपनी को हवाई सेवा की अनुमति दी जा सकती है। डीजीसीए की ओके रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार एविएशन कपंनियों को एनओसी दे देगी। उम्मीद है कि मंगलवार तक हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
-डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

16 दिन में चार हजार 721 श्रद्धालु

kedarnath yatra update

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से अब तक पिछले 16 दिनों में 4,721 श्रद्धालु बाबा के दरबार में मत्था टेक चुके हैं।

वहीं सोमवार को 581 तीर्थयात्री मध्यान्ह 12 बजे तक अलग-अलग जत्थों में सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

जबकि सोनप्रयाग और गुप्तकाशी में 175 श्रद्धालुओं सहित 184 लोगों का केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। 335 श्रद्धालु शाम पांच बजे तक बाबा का दर्शन कर लौट चुके थे।

विज्ञापन

भगवान मद्महेश्वर की डोली धाम को रवाना

kedarnath yatra update

द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली अपने धाम की ओर रवाना हो गई है। सोमवार शाम बाबा की डोली रात्रि विश्राम हेतु रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में पहुंच गई। सोमवार की सुबह डोली यहां से गौंडार गांव की ओर प्रस्थान करेगी।

मद्महेश्वर शीतकाल में गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान रहते हैं। मद्महेश्वर धाम के कपाट 21 मई को खुलने हैं। इसी के तहत परंपरानुसार रविवार को बाबा मद्महेश्वर की श्रृंगार मूर्ति मंदिर के गर्भगृह से सभामंडप में लाई गई।

सोमवार को बाबा की मूर्ति को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। इस मौके पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने छह माह की पूजा अर्चना के लिए मद्महेश्वर के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग को दायित्व दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed