फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra start again

मौसम मेहरबान, खुल गया केदारधाम का रास्ता

Fri, 16 May 2014 01:37 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 16 May 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra start again
पिछले दो दिनों से मौसम के साथ देने से शुक्रवार से केदारनाथ यात्रा पुन: शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने भी मौसम को अनुकूल देखकर शुक्रवार से सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों पर रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि 10 मई की रात से केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो गया था। धाम में 13 मई तक लगातार बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश होती रही। इस वजह से धाम में एक से डेढ़ फीट तक बर्फ जम गई थी। रास्ते फिसलन भरे हो गए थे।
विज्ञापन


पैदल मार्ग पर पत्थर गिर रहे थे, जिसके चलते प्रशासन द्वारा यात्रा पर अस्थायी रुप से रोक लगाते हुए 11 मई से सोनप्रयाग से आगे यात्रियों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। तब से यात्रा बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खुलने पर रास्ते से हटाई गई बर्फ

kedarnath yatra start again

14 और 15 मई को मौसम खुलने पर मजदूरों को काम करने का मौका मिल गया। मजदूरों ने धाम और पैदल मार्ग के काफी हिस्से में बर्फ हटा दी है।

जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि धाम में मौसम ठीक है। बृहस्पतिवार को दिन भर धूप निकलने से काफी मात्रा में बर्फ भी गल गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों तक मौसम अनुकूल रहने का अनुमान दिया है।

शासन से निर्देशों के क्रम में शुक्रवार सुबह से यात्रा चालू हो जाएगी। गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने किया केदारनाथ का निरीक्षण

kedarnath yatra start again

बृहस्पतिवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा, एसडीआरएफ के चीफ डीआईजी संजय गुंज्याल, एसटीएफ के मुखिया डीआईजी जीएस मर्तोलिया, डीआईजी गढ़वाल अमित सिन्हा, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर और एसपी बीजे सिंह ने धाम का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए  पैदल रास्ते को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।

बेस कैंप में बिजली बहाल
धाम में स्थित बेस कैंप में बृहस्पतिवार शाम लगभग सवा पांच बजे तीन दिन बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। बेस कैंप में बिजली न होने और धूप न निकलने के कारण यहां बैटरी चार्ज करना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed