{"_id":"68503331762125dae104bfad","slug":"kedarnath-yatra-helicopter-will-fly-on-time-from-tomorrow-will-not-be-operated-if-bad-weather-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: कल से तय समय से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर, मौसम खराब होने की आशंका पर नहीं भरी जाएगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: कल से तय समय से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर, मौसम खराब होने की आशंका पर नहीं भरी जाएगी उड़ान
Mon, 16 Jun 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
15 जून को गौरी माई खर्क में हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद डीजीसीए ने दो दिन के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया था। अब 17 जून से पुन: तय समय पर हेली सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
मंगलवार 17 जून से तय समय से केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान डीजीसीए हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने हेली कंपनियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
15 जून को गौरी माई खर्क में हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद डीजीसीए ने दो दिन के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया था। अब 17 जून से पुन: तय समय पर हेली सेवा शुरू हो जाएगी। साथ ही हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर डीजीसीए पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने जारी आदेश में कहा कि केदारनाथ के लिए सभी हेलिकॉप्टर की उड़ान डीजीसीए ओसी-2-2023 के तहत होगी।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: माता पिता का आरोप- दूसरी औरत के लिए दामाद ने हमारी बेटी को मार डाला
विज्ञापन
साथ ही मौसम की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्री मानसून सीजन में मौसम की खराब आशंका को देखते हुए उड़ान नहीं भरी जाएगी। इधर केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तय समय से हेलिकाप्टर की उड़ान शुरू होगी।