फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath reconstruction by NIM

(-5 डिग्री) में रात गुजार रहे हैं केदारपुरी में मजदूर

Mon, 17 Nov 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 17 Nov 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
kedarnath reconstruction by NIM

आपदा से व्यापक रूप से प्रभावित केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य में अब मौसम खलल डालने लगा है। दोपहर बाद यहां निम के मजदूरों को काम में मुश्किलें हो रही हैं। भले ही रात 11 बजे तक केदारपुरी में काम हो रहा है।

विज्ञापन


समुद्रतल से 11500 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारपुरी में रात को पारा माइनस 5 तक गिर रहा है। भले ही दोपहर को यहां पारा 17 डिग्री तक रह रहा है। निम यहां पुनर्निर्माण कार्य के तहत रास्ता निर्माण सहित हट और घाटों का काम कर रही है।
विज्ञापन


जल्द पूरा करने की बात
एमआई-26 के लिए निर्मित हेलीपैड का काम भी जोरों पर चल रहा है। हेलीपैड के लेंटर का काम 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। शेष 40 प्रतिशत कार्य भी जल्द पूरा करने की बात कही जा रही है। निम कुछ दिन से यहां सरकारी भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य भी कर रहा है, जिसके तहत पहले भवन के सरिया, लकड़ी और ब्लाक को अलग कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निम के मीडिया प्रबंधक मनोज सेमवाल ने बताया कि सोमवार को केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य के लिए सोनप्रयाग से धाम तक 460 मजदूर कार्य में लगे थे। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के लिए रविवार रात को दो ट्रैक्टर और तीन नई ट्रालियां भी पहुंचा दी है। 50 मजदूरों की मदद से इन्हें धाम में पहुंचा दिया गया। इससे पहले निम यहां जेसीबी सहित अन्य मशीनें भी पहुंचा चुका है।


ठंड बढ़ने से अब कार्य में दिक्कतें हो रही हैं। रात्रि को तापमान माइनस 5 तक गिर रहा है, जिससे पानी जमने से परेशानी बढ़ रही है। लेकिन प्रयास किए जा रहे हैं, कि दिन में वहां अधिक से अधिक कार्य किया जाए।
-कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य निम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed